फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers expect electric shock

किसानों की उम्मीद को बिजली का झटका

Sat, 02 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 02 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
रबी की फसल में बर्बाद हुए किसानों के आंसू जायद की फसल से भी नहीं रुकते दिखाई दे रहे हैं। अभी जायद की फसल के लिए भी मौसम अनुकूल नहीं हो रहा है। हर दिन चढ़ रहे पारे और बिजली अव्यवस्था से किसानों के सामने फसल को सींचने का संकट आ रहा है। अब किसानों का दर्द है कि यदि जायद की फसल की भी पैदावार ठीक तरह से नहीं ले पाए तो कर्ज में डूब जाएंगे और उन्हें अपना घर चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। शासन की मुआवजा राशि भी उनके जख्मों पर मरहम नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

बीता एक साल किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा है। पहले खरीफ फसल बरसात न होने की वजह से बर्बाद हो गई, बाद में रबी की फसल अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई। दोनों फसलों के बर्बाद होने के बाद अब किसानों की उम्मीदें जायद फसल पर थी, उसे भी बरसात ने अपनी चपेट में ले लिया। मार्च-अप्रैल में बोई गईं जायद की फसल पहले से ही ओलावृष्टि की वजह से प्रभावित हो गई थी, अब बची फसल के लिए भी मौसम प्रतिकूल है। प्रतिकूल रहने से सब्जी की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा दिन प्रतिदिन पारा चढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी रोस्टर के हिसाब से नहीं मिल पा रही है। इससे मक्का, टमाटर, खरबूज, तरबूज आदि फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि जिले में इस बार जायद फसल के लिए 34452 हेक्टेयर का आच्छादन क्षेत्र कवर किया गया है। जो पिछले वर्ष के आच्छादन क्षेत्र से कुछ प्रतिशत ही बढ़ा है।
विज्ञापन

 
जायद का निर्धारित आच्छादन क्षेत्र
फसल                         लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा                      5000 हेक्टेयर
मक्का                        4405 हेक्टेयर
मूंग                        12000 हेक्टेयर
उर्द                           700 हेक्टेयर
मूंगफली                        26 हेक्टेयर
मैंथा (पिपरमेंट)             232 हेक्टेयर
सब्जी                          7480 हेक्टेयर

हरा चारा                    2520 हेक्टेयर
 
 
विभाग की ओर से कराई गई क्रॉप कटिंग में गेहूं की पैदावार 50 प्रतिशत तक प्रभावित रही है। उनके अनुसार कृषि फार्म की क्रॉप कटिंग में खड़ी हुई गेहूं की पैदावार 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निकली है, जबकि गत वर्ष गेहूं की पैदावार 40-45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी। इसके अलावा गिरी हुई गेहूं की फसल में औसतन पैदावार 20 क्विंटल रही है। कृषि विभाग भी फार्म हाउस की पैदावार से किसानों की पैदावार को कम आक रहा है।
जिला कृषि अधिकारी, डा. सर्वेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed