{"_id":"69161a2b0fe107718c06279e","slug":"farmers-are-troubled-by-the-shortage-of-fertilizers-etah-news-c-163-1-eta1002-141904-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खाद की किल्लत से परेशान किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खाद की किल्लत से परेशान किसान
Thu, 13 Nov 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बा में खाद बटवाती पुलिस। संवाद
राजा का रामपुर। रबी की फसलों की बुवाई शुरू होते ही किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया के बाद अब खाद की कमी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी के कारण भीड़ उमड़ने से पुलिस की माैजूदगी में खाद बंटवाई गई।
कस्बे के विभिन्न साधन सहकारी केंद्रों पर इन दिनों डीएपी के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बृहस्पतिवार को ग्राम शाहपुर टहला रोड स्थित सघन सहकारी केंद्र बिल्सड़ पर भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एआर कॉपरेटिव सतीश कुमार ने बताया कि राजा का रामपुर में किसानों को खाद समय से उपलब्ध हो इसके लिए और खाद भिजवाई जाएगी। जिले में खाद की कोई कमी नही है।