फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers are not getting fair prices, they are not taking out potatoes from cold storage.

Etah News: नहीं मिला उचित दाम, कोल्ड स्टोर से आलू नहीं निकाल रहे किसान

Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting fair prices, they are not taking out potatoes from cold storage.
किसानों के न आने से शहर के जीटी रोड ​पर स्थित कोल्डस्टोरेज पर पसरा सन्नाटा। संवाद
एटा। जिले के कोल्ड स्टोरेज से अभी तक 49 फीसदी आलू की निकासी हुई है। सही कीमत न मिलने के कारण किसान निकासी नहीं कर रहा है। वहीं उद्यान विभाग ने संचालकों को 31 अक्तूबर तक कोल्ड स्टोरेज खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में आलू का 50 किलोग्राम का एक पैकेट 450 से 550 रुपये तक का बिक रहा है। वहीं फुटकर में 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से आलू बिक रहा है। किसानों को आलू के अच्छे दाम नहीं मिलने की वजह से वह कोल्ड स्टोरेज से निकासी नहीं कर रहे हैं। आलू कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आलू के दाम गिरने की संभावना है। दरअसल, अब नए आलू की फसल की बुवाई का सीजन आ चुका है। उद्यान विभाग के मुताबिक कुल 23 कोल्ड स्टोरेज हैं और इनमें 211057.52 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता है। इसमें 181931.58 मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया था। वर्तमान में सभी कोल्ड स्टोरेज से 90056.13 मीट्रिक टन आलू की निकासी हो चुकी है। वहीं 91875.45 मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed