फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer injured in bull attack dies

Etah News: सांड़ के हमले में घायल किसान की गई जान

Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bull attack dies
एटा। गांव सरकरी में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर 25 अक्तूबर को सांड़ ने हमला किया। हमले में किसान घायल हो गया। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सरकरी थाना अवागढ़ निवासी राजेश कुमार पर 25 अक्तूबर को करीब शाम 4 बजे खेत में एक सांड़ ने हमला कर दिया था। किसान की पत्नी मिथलेश देवी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पति खेत पर फसल की देखरेख के लिए गए थे। इस दाैरान एक सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने किसान को सांड़ से बचाया और एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। परिजन को सूचित किया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार सांड़ ने राजेश को सींगों पर उठाकर पटका तो वह खेत के किनारे लगे लोहे की सरिया पर गिर गए थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उनकी माैत हो गई। परिजन शव को घर लाए और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed