फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer falls to death while chasing buffalo thief

Etah News: भैंस चोर का पीछा करते समय किसान की गिरकर मौत

Sun, 12 Jan 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer falls to death while chasing buffalo thief
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में भैंस चोर का पीछा करते समय किसान फिसलकर गिर गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। सुबह जब पत्नी पशुओं को चारा डालने पहुंची तो किसान को मृत हालत में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर ही है।
विज्ञापन

गांव सिरसा बदन निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े भाई जयप्रकाश (49) घर से कुछ दूर घेर (पशुओं का बाड़ा) में ही सोते थे। रोज की तरह शनिवार की शाम को भी वह घेर पर सोने के लिए चले गए। रविवार सुबह लगभग 5 बजे जब भाभी प्रेमवती पशुओं को चारा डालने पहुंचीं तो देखा कि भाई कीचड़ में पड़े हुए हैं और एक भैंस घेर में नहीं है। यह देखकर भाभी की चीख निकल गई। उन्हें भाई ने चोरी की वारदात के बारे में बताया। चीख सुनकर हम लोग व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

भाई को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा लेकर आए, यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताई तो कासगंज ले गए। यहां से फिर अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वह 4 भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती व मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिर भी पुलिस गहनता के साथ मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed