फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer falls to death while chasing buffalo thief

Etah News: उलझी महिला की मौत की गुत्थी, पीएम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं

Sun, 12 Jan 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer falls to death while chasing buffalo thief
एटा। थाना जलेसर के गांव मुसियार में एक महिला का शुक्रवार की शाम फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। मृतका के भाई ने बहनोई सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने के चलते मौत की गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन

गांव उस्मानपुर थाना खंदौली जिला आगरा निवासी कुलदीप ने बताया कि बहन कृष्णा देवी का 12 मई 2019 को गांव मुसियार निवासी मनोज कुमार उर्फ चंद्रेश के साथ विवाह किया था। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देते हुए 8 लाख रुपये नकद और एक बाइक दी थी। कुछ समय बाद ही बहनोई मनोज कुमार, ससुर विजय सिंह और सास किताबश्री दहेज में चार पहिया गाड़ी मांगने लगे। कुलदीप ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की देर शाम इन लोगों ने षड़यंत्र रचकर मेरी बहन कृष्णा देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस वजह से जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed