फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 22 Jul 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in collision with unknown vehicle
अलीगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह साइकिल से अलीगंज मंडी में सब्जी बेचने के लिए आ रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव ससुतिया जगदीश निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई 37 वर्षीय देवेंद्र खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। कहा कि खेत में सब्जी की फसल है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार की सुबह साइकिल से अलीगंज मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर स्थित फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर अलीगंज सीएचसी गए। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed