{"_id":"6717dabb414b28902e015983","slug":"farmer-dies-due-to-falling-wall-etah-news-c-163-1-eta1001-124757-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दीवार गिरने से किसान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दीवार गिरने से किसान की दबकर मौत
Tue, 22 Oct 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ के गांव नगला बूला में कच्ची दीवार गिरने से नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। किसान मंडी से धान बेचकर घर लौटा और थकान की वजह से दीवार किनारे सो गया। मौत के बाद घर में चीत्कार मच गया।
गांव नगला बूला निवासी रूप किशोर ने बताया कि चचेरा भाई इंद्र कुमार(40) खेती मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। सोमवार के वह धान की उपज को मंडी बेचने गया था। वहां पूरा दिन हो गया, शाम को धान बिके तो देर रात घर पहुंचा। थकान की वजह से घर में कच्ची दीवार पर पड़े टिनशेड में चारपाई डालकर लेट गया। देर रात अचानक से दीवार भर-भराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गया।
जानकारी मिलने के बाद परिजन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने दीवार का मलबा हटाया और भाई को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ संजय सिंह ने बताया कि किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मानवीय तौर पर शासन की ओर से मिलने वाली सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।