फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies after coming under high tension line

Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 21 Feb 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming under high tension line
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गजपत में बुधवार सुबह अपनी फसल देखने खेत पर जा रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात हुई बरसात और ओलावृष्टि से गांव निवासी राजू (23) अपनी फसल में हुए नुकसान को देखने जा रहा था। खेत पर जाते समय नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लोगों ने देखा तो उसके परिजन को सूचना दी। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा संजय यादव ने बताया कि रात में हुई बरसात के कारण खेत में नमी आ गई थी। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन खेत के ऊपर से निकल रही है जिसके तार काफी नीचे लटके हुए हैं। जिसकी चपेट में आकर राजू चिपक गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीचे झूलते तारों के बारे में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। संजय यादव ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से मेरे भतीजे राजू की मौत हुई है। जैथरा थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed