फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   farmer died due to snake bite in Etah he had gone to field to see paddy saplings

Etah: सांप काटने से किसान की मौत, धान की पौध देखने गया था खेत; घरवाले कराते रहे झाड़-फूंक

Mon, 01 Jul 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

सांप काटने से किसान की मौत हो गई। वह धान की पौध देखने खेत गया था। घरवाले झाड़-फूंक कराते रहे और किसान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
farmer died due to snake bite in Etah he had gone to field to see paddy saplings
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को सांप काटने से किसान की मौत हो गई। वह खेत पर धान की पौध देखने गया था। इसी समय सांप ने काट लिया। जब तक वह अस्पताल पहुंचता या कोई दवा कराता उसने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


अवागढ थाना क्षेत्र के गांव नगला माधो निवासी क्षेत्रपाल (55) अपने खेत पर धान की पौध देखने गया था । इस दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया। परिजन ने बताया कि वह घर पहुंचा और कीड़े द्वारा काटने की बात बताई। 
विज्ञापन


इस पर हम लोगों ने झाड़-फूंक कराई लेकिन, कोई लाभ नहीं मिला। किसान की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। वह अचेत हो गया। तब परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed