फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Extortion game in the name of changing electricity meter

Etah News: विद्युत मीटर बदलने के नाम पर वसूली का खेल

Wed, 21 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Extortion game in the name of changing electricity meter
एटा। शहरी व देहात इलाकों में घर-घर लगाए जाने वाले मीटर के नाम पर लोगों से जमकर वसूली हो रही है। कहीं किसी के घर का मीटर बदलने के लिए 500 तो किसी से 1000 रुपये वसूले जा रहे हैं। उपभोक्ता रुपये देने से मना करें तो कर्मी उसे धमकी भी देते हैं कि सूची में नाम है। मीटर बदलवा लो नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूबे में बिजली की होने वाली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने इन दिनों शहर व गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जिसका मुख्य मकसद शहर व गांव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के घर में उसका खुद का मीटर लगाया जाना है। वहीं खराब मीटर बदलने का कार्य भी चल रहा है। ताकि जितनी बिजली का लोग उपभोग करें, उतने का ही पैसा उनसे वसूल किया जाए और जो बिजली चोरी हो रही है, उस पर भी लगाम लग सके।
विज्ञापन

मौजूदा समय जिले में होने वाला बिजली का लाइन लॉस भी कम किया जाना है। जिससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सकेगी। इसके लिए शहर व गांवों में मीटर लगाए जाने का अभियान चल रहा है। मीटर बदलने में लगे कर्मी उपभोक्ताओं से रुपये वसूल रहे हैं। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहसपुर में मीटर बदलने के लिए टीम पहुंची। इस दौरान एक मीटर बदलने पर कर्मी से 1000 रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रत्येक माह बिल जमा करता हूं। मीटर भी सही चल रहा है। विद्युत निगम के कर्मी आए और आरडीएफ सूची में नाम बताकर मीटर बदलने की बात कही और 1000 रुपये मांगे। मीटर बदलने से मना किया तो कहने लगे कनेक्शन काट दिया जाएगा। -दिनेश कुमार, सहसपुर
-----------
मीटर बदलने के लिए कोई शिकायत नहीं की। मीटर मेरा सही चल रहा है। विद्युत निगम के कर्मी आए और मीटर बदलने की बात कही। उन्होंने 1000 रुपये मांगे। मीटर बदलने से मना किया तो कहने लगे कनेक्शन काट दिया जाएगा आपका सूची में नाम है। -मानवेंद्र, सहसपुर

------------
उपभोक्ताओं का मीटर बिना किसी शुल्क के बदला जाता है। मीटर बदलने वाले रुपयों की मांग कर रहे हैं, तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप पांडेय, चीफ इंजीनियर विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed