{"_id":"68861a57c968d68e5b09e832","slug":"expressed-anger-over-the-statement-of-energy-minister-etah-news-c-163-1-sagr1016-136840-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऊर्जा मंत्री के बयान पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऊर्जा मंत्री के बयान पर जताया आक्रोश
Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के बयान को लेकर वैश्य समाज में आक्रोश बना हुआ है। रविवार को भारतीय वैश्य महासभा और व्यापारियों ने कस्बा अवागढ़ में प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
भारतीय वैश्य महासभा के नेतृत्व में वैश्य और व्यापारियों ने एटा-आगरा मार्ग से कस्बे में जुलूस निकाला। अखाड़ा चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने पूरे वैश्य समाज को अपमानित किया है जबकि वैश्य समाज का देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में बड़ा योगदान है।
ऊर्जा मंत्री को संपूर्ण वैश्य समाज से माफी मांगनी चाहिए। पदाधिकारियों ने उन्हें मंत्रीमंडल से हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की। इस दौरान हेतमपाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष विपिन जैन, विनीत गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, अनिल चौहान, यतेंद्र वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, सनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।