{"_id":"5f2eeb298ebc3e3cc2056f19","slug":"exam-etah-news-agr4540943123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तीन केंद्रों पर शामिल होंगे 966 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तीन केंद्रों पर शामिल होंगे 966 आवेदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैैयारियां पूरी हो गई हैं। तीनों परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करा दिया गया है। जिला नोडल अधिकारी ने तीनों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।
जिला नोडल अधिकारी प्रो.अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
श्री गांधी स्मारक पर 400, आर्य विद्यालय में 300 एवं जीजीआईसी केंद्र पर 266 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। कोषागार के डबल लॉक में रखे पेपर-कापियां परीक्षा से पूर्व शहर प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी परीक्षार्थियों एवं कक्ष निरीक्षकों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर की बाध्यता की गई है। वहीं, बीएसए संजय सिंह को श्री गांधी स्मारक, चकबंदी अधिकारी भूपेंद्र सिंह को जीजीआईसी एवं अनुराग यादव को आर्य विद्यालय पर लगाया गया है।