{"_id":"6596ee5cfb3dc2339c0d9906","slug":"every-eligible-person-will-benefit-from-pm-cms-guarantee-etah-news-c-163-1-sagr1016-10783-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पीएम-सीएम की गारंटी से हर पात्र होगा लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पीएम-सीएम की गारंटी से हर पात्र होगा लाभान्वित
Thu, 04 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
निधौली कलां। नगर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर व नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश को योजनाओं की गारंटी दी है। जिससे हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया गया है। विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गर्भवतियों की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। साथ ही क्षेत्र की दो सड़कों का उद्घाटन भी किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी योजनाएं सभी के लिए हैं। जो भी पात्रता के दायरे में आता है, लाभ प्राप्त करे। कोई भी वंचित न रहे। मोनी गुप्ता, बीएल वर्मा, पूर्व चेयरमैन देवलाल लोधी आदि मौजूद रहे।