फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Even younger people are experiencing increased blood pressure in the summer and are seeking treatment.

Etah News: गर्मी में कम उम्र के लोगों का भी बढ़ रहा रक्तचाप, ले रहे उपचार

Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Even younger people are experiencing increased blood pressure in the summer and are seeking treatment.
मेडिकल कॉलेज के एनसीडी विभाग में मरीजों की रक्तचाप की जांच करते चिकित्साकर्मी। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में रक्तचाप के साथ शुगर के मरीज गर्मी की वजह से बढ़ने लगे है। बदलते खान पान की वजह से कम उम्र के लोगो में ये दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज के एनसीडी विभाग में 150 से अधिक मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के भूतल पर एनसीडी विभाग संचालित किया जाता है। यहां पर रक्तचाप व शुगर के मरीजों की जांच की जाती है। बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही यहां पर मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। दोपहर 1ः30 बजे तक 150 से अधिक मरीजों की शुगर व रक्तचाप की जांच की गई। डॉ. चैतन चौहान ने बताया कि गर्मी अधिक होने के साथ ही लोगों के खान-पान में बदलाव होने की वजह से रक्तचाप व शुगर की दिक्कत हो रही है। रोजाना 150 मरीज ऐसे आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक 35 से 60 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। इतना ही नहीं कम उम्र के लोगों में यह दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखना है। पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। वहीं ठंडी चीजों के सेवन से बचें। इससे बीमार होने से बचा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक होने की वजह से लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। बाजार की तली भुनी व मसालेदार चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed