{"_id":"68cd9244c4e056247306d2d9","slug":"even-after-10-days-the-police-are-empty-handed-in-the-robbery-case-etah-news-c-163-1-eta1001-139226-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लूट के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लूट के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Fri, 19 Sep 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। लूट के मामले का कोतवाली देहात पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। 8 सितंबर को हाईवे बाईपास पर गांव मानपुर के पास ऑटो सवार दवा सेल्समेन के साथ 2.50 लाख रुपये की लूट हुई थी। 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
शहर के मोहल्ला सराय मिश्र निवासी युवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनका दवा का थोक व्यापार है। जिले के साथ ही आसपास के अन्य कस्बों में भी दवा की बिक्री होती है। 8 सितंबर को भुगतान लेने के लिए कर्मचारी अंकित कुमार को भेजा था। इधर से वह माल लेकर अलीगंज गए थे।
वहां से आलीपुर खेड़ा और कुरावली होते हुए भुगतान लेकर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो हाईवे बाईपास पर मानपुर स्थित अंडरपास के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार 4 युवकों ने बराबर में आकर ऑटो रुकवाया। एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर किया तो दूसरे ने अंकित के हाथ से थैला छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए चारों युवक थैला लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
बताया कि थैले में जरूरी कागजात और लगभग 2.50 लाख रुपये थे। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम ने बताया कि टीम लगी हुई है, तथ्य जुटाए जा रहे हैं। घटना स्थल के आसपास व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज भी तलाशी जा रही है। सीओ सदर संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।