{"_id":"66e5ee2c0044e7b4550aeb5a","slug":"etah-won-the-kabaddi-competition-by-defeating-chennai-etah-news-c-163-1-sagr1019-122808-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चेन्नई को हरा एटा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चेन्नई को हरा एटा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Sun, 15 Sep 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
एटा। बैंगलूर में केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 45 टीमों ने प्रतिभाग किया। आगरा संभाग की एटा टीम ने चेन्नई को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
केंद्रीय विद्यालय एएससी सेंटर बैंगलूरु में केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक आयोजित हुई। इसमें देश के अलग-अलग शहरों व राज्यों से आई 45 टीमाें ने इसमें प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय एटा की कबड्डी टीम ने आगरा संभाग की तरफ से खेलते हुए चेन्नई की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता।
टीम के कप्तान साहिल को प्रतियोगिता का सर्वोत्तम खिलाड़ी चुना गया। टीम में अभिषेक , विशाल, आयुष, लविश, ललित, अनुराग, हर्ष, पियूष, आशुतोष, चिराग शामिल रहे। वहीं, टीम के कप्तान साहिल , अभिषेक और विशाल का अगले स्तर के लिए चयन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य शारदा सरन ने टीम व प्रशिक्षक राजकुमार, प्रशांत रोहित, मयंक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।