फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Two roadways buses collided, major accident averted

एटा : दो रोडवेज बसें भिड़ीं, बड़ा हादसा टला

Sun, 09 Oct 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:09 PM IST
सार

कासगंज से आगरा जा रही सवारियों से भरी बरेली डिपो की रोडवेज बस को पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।जिससे बरेली डिपो की बस का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी साइड में जा पहुंची।इसके बाद पुन: उसी साइड पर मुड़ गई और डिवाइडर तोड़ते हुई फंसकर रुक गई।

विज्ञापन
Etah: Two roadways buses collided, major accident averted

विस्तार

मिरहची (एटा)। कासगंज से आगरा जा रही सवारियों से भरी बरेली डिपो की रोडवेज बस को पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। साइड से टक्कर लगते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर तोड़ती हुई सड़क के दूसरी ओर पहुंचकर वापस अपनी साइड पर मुड़ गई। चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया और सवारियों को सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन

रविवार सुबह समय लगभग 11 बजे बरेली डिपो की बस संख्या यूपी 25 बीटी 0819 कासगंज की ओर से एटा होते हुए आगरा जाती रही थी। अजबपुर गेट से कासगंज की तरफ पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस के चालक ने इस बस में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बरेली डिपो की बस का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी साइड में जा पहुंची। इसके बाद पुन: उसी साइड पर मुड़ गई और डिवाइडर तोड़ते हुई फंसकर रुक गई।
विज्ञापन

गनीमत थी कि दूसरी साइड पर अन्य कोई वाहन नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस के चालक-परिचालक ने सभी सवारियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed