{"_id":"6367e2ab2d8d477f821a91cb","slug":"etah-the-team-of-nagla-kiss-was-the-winner-in-kabaddi-etah-news-agr552523813","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: कबड्डी में नगला किस्स की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कबड्डी में नगला किस्स की टीम रही विजेता
विज्ञापन
अलीगंज में कबड्डी मैच से पहले टॉस उछालते अधिकारी। संवाद
- फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। न्याय पंचायत जाजलपुर की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय जाजलपुर में कराई गई। कबड्डी मुकाबले में नगला किस्स की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने किया। सबसे पहले कबड्डी जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जाजलपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला किस्स के बीच मुकाबला हुआ। एआरपी प्रवेश कुमार एआरपी ने टॉस उछालकर कबड्डी की शुरूआत की। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला किस्स की कबड्डी टीम विजेता रही।
100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में रेनू, 200 मीटर में दीप्ति विजेता रही। कबड्डी मैच में रेफरी की भूमिका सोनी व प्रवीण कुमार ने निभाई। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतीक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी शुभम गुप्ता, संकुल शिक्षक सवीर सिंह, अनिल कुमार, अमन राज, शिव शरण मिश्रा, प्रधानाध्यापिका स्नेहलता आदि मौजूद रहे।