फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: TB will be defeated with the participation of private doctors

एटा : निजी चिकित्सकों की भागीदारी से टीबी को हराया जाएगा

Sun, 09 Oct 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

कस्बा मारहरा में एक चिकित्सक ने 15 टीबी मरीजों को गोद लिया।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि निजी चिकित्सक स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनने लगे हैं। डीपीपीएमसी आशीष पाराशर ने बताया कि मरीजों को गोद लेने के बाद चिकित्सक बेहतर ढंग से दवाओं को खाने, समय-समय पर देखभाल करने और अन्य बिंदुओं पर मरीजों को परामर्श देते हैं तो उनका हौसला बढ़ जाता है। ऐसे में मरीज के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद रहती है।

विज्ञापन
Etah: TB will be defeated with the participation of private doctors
टीबी अस्पताल में मरीजों को पोषण किट देते चिकित्सक ।संवाद - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। टीबी रोग को हराने के लिए निजी चिकित्सकों को निक्षय मित्र बनाकर सहयोग लिया जाएगा। वह टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें स्वस्थ बनाने में सहयोग करेंगे। शनिवार को यह पहल शुरू हो चुकी है। कस्बा मारहरा में एक चिकित्सक ने 15 टीबी मरीजों को गोद लिया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि निजी चिकित्सक स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनने लगे हैं। शनिवार को टीबी को खत्म करने की दिशा में पहल कस्बा मारहरा से शुरू हो गई। डॉ. सुबोध सक्सेना जिले में सबसे पहले निक्षय मित्र बने। इनके द्वारा 15 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने इन मरीजों को पोषण किट भी वितरित कीं। डीपीपीएमसी आशीष पाराशर ने बताया कि मरीजों को गोद लेने के बाद चिकित्सक बेहतर ढंग से दवाओं को खाने, समय-समय पर देखभाल करने और अन्य बिंदुओं पर मरीजों को परामर्श देते हैं तो उनका हौसला बढ़ जाता है। ऐसे में मरीज के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद रहती है। यह अच्छी पहल है और जिले के अन्य चिकित्सकों से भी आशा की गई है कि वह टीबी रोग को खत्म कराने में सहयोग करेंगे। अरविंद सिंह चौहान, सुधीर कुमार, बिजेंद्र वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed