फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH SUN ALARGI

Etah News: गर्मी के साथ बढ़े सन एलर्जी के मरीज, 450 का किया गया उपचार

Sat, 18 Apr 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
ETAH SUN ALARGI
एटा। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां पर कुल 450 मरीजों ने शनिवार को उपचार लिया। गर्मी के साथ ही सन एलर्जी, सोरायसिस, ददोरे वाली एलर्जी समेत अन्य बीमारी के मरीजों ने यहां पर उपचार लिया।मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति कुशवाहा ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही त्वचा के मरीज बढ़ने लगे हैं। अधिकतर मरीज सन एलर्जी के साथ खुजली, दाद, चेहरे पर दाने, लाल चकत्ते के उपचार के लिए आ रहे हैं। सोरायसिस और कुष्ठ रोग के भी कई मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पसीने से कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण परेशानियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने मरीजों को साफ-सफाई की सलाह दी। इसके साथ ही धूप में निकलते समय दुपट्टा या गमछा का प्रयोग करें। वहीं आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें। उन्होंने बताया अगर कोई दिक्कत होती है तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed