फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah's youth shot in Sirsaganj

सिरसागंज में एटा के युवक को मारी गई गोली

Wed, 14 Jul 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Etah's youth shot in Sirsaganj
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा गेट निवासी वसीम को कस्बा व थाना सिरसागंज में बुधवार को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक अपने मंगलामुखी दोस्त से मिलने गया था। स्कूटी से लौटते समय दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। एक अन्य मंगलामुखी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल वसीम ने बताया कि वह पहले फिरोजाबाद दवा लेने गया और बाद में अपने मंगलामुखी मित्र से मिलने के लिए कस्बा व थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद चला गया। उससे मिलने के बाद स्कूटी से एटा के लिए निकला, तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से भयभीत हो गया और स्कूटी शिकोहाबाद की ओर दौड़ा दी। हाईवे पर बेहोश होकर गिर गया। तभी वहां ऑटो से गुजर रही जाह्नवी मंगलामुखी ने देखा और जिला अस्पताल एटा लाकर भर्ती कराया। वसीम का कहना है कि उसको एक महिला ने धमकी भी दी थी, इसके बाद गोली मारी गई है।
विज्ञापन

घायल को लाने वाली मंगलामुखी जाह्नवी ने बताया कि वह एक घर से बधाई देकर लौट रही थी। नौसेरा पुल के पास घायला अवस्था में वसीम पड़ा हुआ था। वह एटा की ही रहने वाली है और पहले से वसीम को जानती थी इसलिए पहचान लिया। प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम ने बताया है कि कोतवाली में गोली लगने की कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed