फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Psychotic doctor removed from ENT department, another doctor posted in the department

एटा : ईएनटी विभाग से मनोविकार पीड़ित चिकित्सक को हटाया, विभाग में दूसरे चिकित्सक को किया गया तैनात

Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Etah: Psychotic doctor removed from ENT department, another doctor posted in the department
एटा। मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर कान, नाक व गला विभाग में शुक्रवार को मनोविकार से पीड़ित चिकित्सक ने मरीजों के साथ अभद्रता कर दी। इस मामले में प्राचार्य ने चिकित्सक को ईएनटी विभाग से हटा दिया है। दूसरे चिकित्सक को तैनात किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में शुक्रवार को डॉ. कुनाल त्यागी ने मरीजों के साथ अभद्रता की। मामला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह तक पहुंचा। प्राचार्य ने शनिवार को डॉ. कुनाल त्यागी को ईएनटी विभाग से हटा दिया। यहां पर डॉ. सुभांगी अग्रवाल को तैनात किया गया है। शनिवार को यहां पर 200 से अधिक मरीजों को डॉ. सुभांगी सहित डॉ. दीक्षा और डॉ. सलमान ने देखा। अधिकांश मरीज कान के पर्दे में छेद, गले में दर्द से परेशान थे।
विज्ञापन

डॉ. सुभांगी ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों के गले में दर्द हो रहा है। लोग ठंडे पेय पदार्थ का अधिक सेवन कर रहे हैं। इससे गले में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कान के पर्दे में छेद के करीब 50 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं गले में दर्द के करीब 100 मरीज और छोटे बच्चों की नाक से खून आने के करीब 20 मामले आ रहे हैं। बताया कि छोटे बच्चे नाक में अंगुली डालते रहते हैं जिससे कभी-कभी खून आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- कान के अंदर पानी न जाए, इसके लिए सावधानी बरतें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed