फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Procession-e-Mohammadi taken out amidst drizzling rain

एटा : रिमझिम बारश के बीच निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Sun, 09 Oct 2022 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:03 PM IST
सार

ईद-मीलादुन्नबी के मौके पर रविवार को शहर में रिमझिम बारिश के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।पैंगबर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश पर यह आयोजन अंजुमन गुलामान-ए-रसूल कमेटी और जमात रजा-ए-मुस्तफा कमेटी की ओर से किया गया।जुलूस के साथ काफी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहा।

विज्ञापन
Etah: Procession-e-Mohammadi taken out amidst drizzling rain
शहर के ठंडी सड़क पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोग। संवाद - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। ईद-मीलादुन्नबी के मौके पर रविवार को शहर में रिमझिम बारिश के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन

पैंगबर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश पर यह आयोजन अंजुमन गुलामान-ए-रसूल कमेटी और जमात रजा-ए-मुस्तफा कमेटी की ओर से किया गया। जगह-जगह तकरीरें हुईं और हुजूर की याद में नारे लगाए गए। मस्जिदों, घरों और बाजारों में आकर्षक सजावट की गई।
जुलूस का आगाज रविवार को सुबह दस बजे अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी राजकुमार, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा और शराफत हुसैन ने किया। जुलूस में कावा शरीफ और मदीना की तस्वीरें मौजूद रहीं। बैनरों पर नारे व कलाम लिखे हुए थे। जुलूस होली गेट, पटियाली गेट, मारहरा दरवाजा, दरगाह हसन शाह, नगला पोता, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर, सुभाष मूर्ति, बली मोहम्मद चौराहा होते हुए दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के साथ काफी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहा। कमेटी के अध्यक्ष हाजी शज्जाद हुसैन, हाजी कशिश एटवी, मोहम्मद गुफरान कुरैशी, राकेश गांधी, ईओ संजय कुमार गौतम, जहीर अहमद, अशरफ हुसैन, गुलाम उमर एडवोकेट, अब्दुल बारिश, रिहान शाहरूख, आमिर मोहसिन, मोहसिन मलिक, साहिल, सद्दाम, जमेशद आलम, जुल्फिकार अहमद, मकबूल अहमद, साजिद, अनद, मुजीब, आमिल, हासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed