फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news tc case clean chit to principle

Etah News: टीसी मामले में प्रधानाध्यापक को मिली क्लीन चिट

Wed, 15 Jul 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
etah news tc case clean chit to principle
एटा। नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक को टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) प्रकरण में राहत मिल गई है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा की गई जांच में प्रधानाध्यापक को निर्दोष पाया गया है। जांच के दौरान शिकायत से जुड़े वायरल वीडियो की भी पड़ताल की गई, जिसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके आधार पर बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। वहीं एमडीएम (मिड-डे मील) गबन मामले की जांच प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 5 के सभासद शाइस्ता बेगम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए 14 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें टीसी जारी करने में अनियमितता, विद्यालय संचालन में लापरवाही और अन्य प्रशासनिक मामलों के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना में गबन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

टीसी प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद प्रधानाध्यापक को राहत मिल गई है, लेकिन एमडीएम गबन के आरोपों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। समिति पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है और संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि टीसी मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक को दोषमुक्त पाया गया है, जबकि एमडीएम से जुड़े आरोपों की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या गबन की पुष्टि होती है तो दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed