{"_id":"6a94651958b0a372570043dd","slug":"etah-news-swine-flu-etah-news-c-163-1-eta1013-155825-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वाइन फ्लू के दो और मामले सामने आए हैं। ये मरीज पटियाली गेट और जैन गली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। निजी लैब की जांच में दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इन मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया गया है कि दोनों मरीजों की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया है जहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निजी लैब में जांच के दौरान दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। विभाग को इसकी जानकारी मिली है। उनका कहना है कि मरीजों की स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है। विभागीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।