{"_id":"6511c74e19e037a17f01289a","slug":"etah-news-student-murdered-etah-news-c-163-1-sagr1017-5915-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रंजिश के चलते 10वीं के छात्र की हत्या कर शव को बाग में लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रंजिश के चलते 10वीं के छात्र की हत्या कर शव को बाग में लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढौली में 10वीं के छात्र की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अंगोछे से फंदा लगाकर शव को बाग में पेड़ पर लटका दिया। परिजन रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि मृतक का भाई गांव की एक किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप में जेल में निरुद्ध है। गांव गढ़ौली निवासी मुकेश कुमार (15) की हत्या कर शव को गांव के ही मुन्नालाल के आम के बाग में लटका दिया गया। पिता मानपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति की लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप बड़े बेटे पर लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने बड़े बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन लड़की के परिजन रंजिश मानते चले आ रहे हैं। इसी रंजिश के चलते मुकेश की पीटकर हत्या की गई है। बताया कि मुकेश कक्षा 10 का छात्र था और दोपहर में विद्यालय से लौटकर आया। इसके बाद पशुओं को बांधने के लिए बाग में गया था। तभी उसको पकड़कर पीटा गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद अंगोछे का फंदा बनाकर शव पेड़ पर लटका दिया।
बताया कि जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो तलाश की। इसके बाद बाग में लटका हुआ शव मिला। सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है क्योंकि पहले से रंजिश चल रही है। मृतक का भाई जेल में निरुद्ध है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।