{"_id":"6a72373455098e78c40aae88","slug":"etah-news-snake-bite-etah-news-c-163-1-eta1004-154490-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 24 घंटे में 12 लोगों को सांपों ने डसा, एक वृद्धा की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 24 घंटे में 12 लोगों को सांपों ने डसा, एक वृद्धा की गई जान
विज्ञापन
एटा। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सांप निकलने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान सांप के डसने के 12 मामले मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिनमें से एक वृद्धा की मौत हो गई। 11 अन्य मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
खगनौल गांव में दर्दनाक घटना जैथरा क्षेत्र के खगनौल गांव की 70 वर्षीय निवासी मोहर श्री को मंगलवार सुबह घर में झाड़ू लगाते समय सांप ने डस लिया।
गंभीर हालत में परिजन की ओर से उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से वृद्धा के परिवार में मातम पसर गया।
अन्य गंभीर मामले फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र की 40 वर्षीय भगवान देवी को सोमवार रात करीब 11 बजे सांप ने डस लिया था।
उन्हें भी तत्काल मेडिकल कॉलेज लाया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इसी तरह, बरिगवां निवासी 24 वर्षीय ओवती को मंगलवार तड़के सांप ने डस लिया था, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया गया और उनकी हालत में सुधार बताया गया है।