फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news school unaurthorised

Etah News: जिले के 5 विद्यालयों पर गहराया मान्यता प्रत्याहरण का संकट

Fri, 23 Jan 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
etah news school unaurthorised
एटा। जिले में पांच विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण का संकट गहरा रहा है। इन विद्यालयों से अभिलेख मांगे हैं। अभिलेख न मिलने पर तीन दिन के अंदर विभागीय कार्रवाई करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी जारी कर दी है। जिले में करीब 10 साल पूर्व 5 विद्यालयों की ओर से मान्यता ली गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा कुछ अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे। इसमें उन्होंने 6 माह का समय जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगा। लेकिन 6 माह से 10 साल बीतने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इसकी वजह से शासन ने 5 विद्यालयों का संज्ञान लेते हुए तीन दिन के अंदर अभिलेख मांगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह की ओर से सभी पांचों विद्यालय के संचालकों को चेतावनी भी जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अवागढ़ स्थित रामकली कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की ओर से हाईस्कूल की मान्यता ली गई। उस दौरान विद्यालय में तीन कमरों का निर्माण होना था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। वहीं अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। जलेसर स्थित ओमजनक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रहलाद नगर की ओर से प्रबंधतंत्र का प्रस्ताव निरीक्षक द्वारा अप्रमाणित है। वहीं चार कमरों की अभी तक निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं की है। शांति नगर स्थित चंद्रकांता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला पोता की भूमि के बैनामा का दाखिल खारिज के प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। धौलेश्वर स्थित फलौली में एसके इस्लामिया हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से भूअभिलेख तहसीलदार की ओर से पुष्ट नहीं कराए गए हैं। वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज चौथा मील भूपालपुर ने भी 517 हेक्टेयर भूमि के बैनामे की तहसीलदार द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में विद्यालय संचालकों को तीन दिन का समय दिया गया है। अगर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो विभाग की ओर से मान्यता प्रत्याहरण करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed