{"_id":"6910ec3855875a16fa0edf0f","slug":"etah-news-roadways-buses-etah-news-c-163-1-eta1003-141695-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निश्चित स्थान पर बसों का ठहराव न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निश्चित स्थान पर बसों का ठहराव न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
जैथरा में यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के लिए सड़क पर खड़ी की गई रोडवेज बस। संवाद
जैथरा। कस्बे में बस स्टैंड न होने से रोडवेज बसों के ठहराव का कोई निश्चित स्थान नहीं है। बसों के आगे-पीछे रुकने पर लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने बसों के ठहराव के लिए निश्चित स्थान की मांग की है। सर्द हवा का मौसम हो या तेज धूप एवं बारिश, रोडवेज बस का लोगों को सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना होता है। बस के सड़क पर आगे-पीछे रुकने पर लोग कंधे पर सामान रखकर चढ़ने के लिए दौड़ लगाते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। बुजुर्ग लोग भी बसों के ठहराव का निश्चित स्थान न होने से परेशान हैं। बारिश और तेज धूप होने पर लोग बेचैन रहते हैं। लोगों का कहना है इस क्षेत्र के पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद भारत सरकार में मंत्री रहे और अवधपाल सिंह यादव प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे। इसके बावजूद कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका। एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि चालक-परिचालकों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।
लोग बोले
बसों के ठहराव का निश्चित स्थान न होने पर लोग सामान लेकर दौड़ लगाते रहते हैं। कस्बे में बस अड्डे का निर्माण बहुत जरूरी है।
अशोक मिश्रा, व्यवसायी
कस्बे में बस स्टैंड न होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग एवं महिलाओं को होती है। इस क्षेत्र से केंद्र एवं प्रदेश सरकार में दो-दो बार प्रतिनिधित्व होने पर भी क्षेत्र पिछड़ा ही रहा।
कुंवरपाल, परौली सुहागपुर
विज्ञापन
लोग बोले
बसों के ठहराव का निश्चित स्थान न होने पर लोग सामान लेकर दौड़ लगाते रहते हैं। कस्बे में बस अड्डे का निर्माण बहुत जरूरी है।
अशोक मिश्रा, व्यवसायी
कस्बे में बस स्टैंड न होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग एवं महिलाओं को होती है। इस क्षेत्र से केंद्र एवं प्रदेश सरकार में दो-दो बार प्रतिनिधित्व होने पर भी क्षेत्र पिछड़ा ही रहा।
विज्ञापन
कुंवरपाल, परौली सुहागपुर