फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news roadways bus accident

Etah News: अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से अपनों को तलाशते रहे परिजन

Sat, 04 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
etah news roadways bus accident
मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री। संवाद  - फोटो : samvad
एटा। बस के रुकने पर ज्यादातर पुरुष यात्री बाहर उतर गए थे, जबकि महिलाएं व कुछ अन्य यात्री भीतर ही बैठे थे। अचानक कंटेनर टकराने से तेज झटका लगा और सोते हुए यात्रियों की नींद टूट गई। घटनास्थल पर घुप अंधेरा था। हादसे के बाद कोई बहन अपने भाई को तलाश रही थी, तो कोई पिता अपने बेटे को। यात्रियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर अपनों को ढूंढना शुरू किया। हादसे में 10 वर्षीय वंश भी घायल हो गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पिता दिवाकर बच्चे को गोद में लिए एंबुलेंस का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


टायर देखने बस के नीचे घुसा यात्री भी घायल
बस के पहिये से आवाज आ रही थी। चालक के अनुसार यह आवाज बियरिंग कटने की थी। इसे देखने के लिए एक यात्री बस के नीचे घुस गया था। कुछ ही मिनट बाद कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। वह यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पॉवर हाउस का काम देखने नवाबगंज गया था सतेंद्र
हादसे में जान गंवाने वालों में बुलंदशहर के थाना स्याना अंतर्गत गांव भर्रा निवासी सतेंद्र (38) भी था। मौत की सूचना पर सुबह परिजन और परिचित एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उसके साथी सुंदर सिंह ने बताया कि सतेंद्र फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम करता था। नवाबगंज के ओखरा में 400 केवी बिजलीघर का निर्माण हुआ है। सतेंद्र ने उसके साथ काम किया था। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने टीम आई हुई थी और इसी सिलसिले में सतेंद्र नवाबगंज गया था। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। सतेंद्र के परिवार में पत्नी, बेटी नैना और पांच साल का बेटा अक्षय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री। संवाद 

मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस हादसे में घायल यात्री। संवाद - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed