फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news road accident teacher death

Etah News: टैंकर की चपेट में आकर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
etah news road accident teacher death
जलेसर। सिकंदराराऊ मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक की बाइक टैंकर की चपेट में आ गई जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मूल रूप से कानपुर देहात के गांव वामनोती निवासी अंकम कुमार (35) हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कमसारा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह वर्तमान में जलेसर के शिक्षक नगर गोलनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिकंदराराऊ मार्ग पर नंगला गोदी के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे डीजल टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सीएचसी जलेसर पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed