फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rape conversion pressure

Etah News: बंधक बनाकर एक महीने तक महिला के साथ बलात्कार, धर्म परिवर्तन का दबाव

Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
etah news rape conversion pressure
जलेसर/एटा। कस्बे से एक महिला को इलाज कराने के बहाने एक हकीम गाजियाबाद ले गया। वहां बंधक बनाकर बलात्कार किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया तो दो और युवकों से उसका शारीरिक शोषण कराया। एक महीने तक महिला को बंधक बनाकर रखा। अदालत के आदेश पर जलेसर थाने में मामला दर्ज किया गया है।मुरादाबाद निवासी महिला ने बताया कि पति रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ जलेसर में एक किराए के मकान में रह रही है। वह ल्यूकोरिया से पीड़ित है और चिकित्सकों से लंबा इलाज चलने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। जलेसर में लोगों के कहने पर एक हकीम बबलू को दिखाया। जिसने एक महीने की दवा दे दी। उसने खुद को हिंदू बताया था। एक महीने बाद 8 जनवरी 2023 को आया और फायदा बताया। कहा कि उस पर काले जादू का असर है। जिसे उतारने को एक दिन के लिए लोनी चलना होगा।
विज्ञापन

11 फरवरी को उसके साथ लोनी पहुंची। जहां हकीम ने बताया कि वह हिंदू नहीं है, उसका नाम हासिम है। मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। इसे बाद पुलिस चौकी के सामने मस्जिद के पास एक कमरे में बंद कर दिया। दबाव बनाया कि धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह कर लूं। मना करने पर बलात्कार किया। 13 फरवरी को लोनी लाकर एक घर में बंधक बना रखा। यहां दो लड़कों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। 13 मार्च को किसी तरह दरवाजा खुला रह गया तो वहां से भाग आई। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपों के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed