फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news poision youth died

Etah News: विषाक्त पदार्थ खाने से 20 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
etah news poision youth died
एटा। शहर के उपकार नगर निवासी एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला उपकार नगर निवासी त्रिमल सिंह ने बताया कि भांजे अमन (20) सोमवार रात घर पहुंचा और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजन की ओर से कोई तहरीर या सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed