फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news no cold room

Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज में कोल्ड रूम सिर्फ नाम का, पंखे फेंक रहे गर्म हवा

Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
etah news no cold room
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। जिले में भीषण गर्मी और तपिश के कारण कई लोग उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। इन मरीजों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और ओपीडी में उपचार दिए जा रहा है, लेकिन उन्हें कोल्ड रूम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में अभी तक कोल्ड रूम स्थापित नहीं किए गया है।
विज्ञापन

मरीज पंखे की गर्म हवा में रात-दिन बेचैन हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इमरजेंसी में कोल्ड रूम होने का दावा किए था। जब इस दावे की पड़ताल की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। वहां केवल एक छोटे से कमरे में एक बेड डालकर कोल्ड रूम बनाया गया है। इस तथाकथित कोल्ड रूम में अभी तक एक भी मरीज को भर्ती नहीं किए गया है।
विज्ञापन


केस-1ः पंखों की गर्म हवा से मरीज बेहाल
मेडिकल कॉलेज के पांचवें तल पर महिला व पुरूष के लिए अलग अलग सामान्य वार्ड बनाया गया है। यहां पर ज्यादातर डायरिया, बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाता है। लेकिन यहां पर व्यवस्था के नाम पर सिर्फ पंखे लगा दिए गए हैं। भीषण गर्मी में पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। मरीजों को ठीक से चैन तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं वार्ड में सिर्फ एक कूलर रख दिया गया है जो सिर्फ नर्सिंग स्टाफ के आगे लगा रहता है। भीषण गर्मी में मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

केस-2ः इमरजेंसी में आईसीयू को बता रहे कोल्ड रूम
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी डायरिया, पेट दर्द, समेत अन्य बीमारियों के मरीज यहां पर उपचार लेने के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर भी कोई कोल्ड रूम स्थापित नहीं किया गया है। इमरजेंसी में 5 बेड का मिनी आईसीयू बनाया है। यहां पर ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं हैं। एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। यहां पर सिर्फ अति गंभीर बीमार मरीज को भर्ती किया जाता है। इमरजेंसी में शेष अन्य बेड पर कहीं पर भी एयरकंडीशनर नहीं लगा है। मरीजों को सिर्फ पंखे की गर्म हवा से ही काम चलाना पड़ रहा है। वहीं एक कमरे में एक बेड डालकर उसे कोल्ड रूम बताया जा रहा है। लेकिन इस रूम में अभी तक एक भी मरीज को भर्ती भी नहीं किया है।


कहते हैं आंकड़ेः
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में कुल बेड- 60
इमरजेंसी में कुल बेड- 28
बनाए गए कोल्ड रूम की संख्या -00
---वर्जन--
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 28 बेड हैं। वहां एयरकंडीशनर लगा हुआ है। सभी वार्ड कोल्ड रूम की तरह काम कर रहे हैं।
- डॉ. बलवीर सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed