फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news nikay election gandhi bjp

Etah News: एटा में थमी गांधी की आंधी, अब भगवा सरकार

Sun, 14 May 2023 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
etah news nikay election gandhi bjp
एटा। दस साल से एटा नगर पालिका में चल रही गांधी की आंधी इस बार थम गई। अब यहां भगवा सरकार बन गई है। भाजपा की सुधा गुप्ता ने ... वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई है। उनका मुकाबला सपा की मुन्नी बेगम से रहा। जबकि निर्दलीय मीरा गांधी तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

मतगणना के लिए मंडी समिति में सभी इंतजाम एक दिन पहले ही पूरी कर लिए गए थे। सुबह 7 बजे से कार्मिकों, मतगणना एजेंट आदि का पहुंचना शुरू हो गया। इसके साथ ही सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना शुरू कराई गई। बाद में स्ट्रांग रूम से मतपेटिकाएं चरणवार बाहर लाई गईं। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद की मतगणना के लिए 20 टेबिल लगाई गई थीं। डाक मतपत्रों की गिनती में सपा की मुन्नी बेगम आगे रहीं। जबकि मतपेटिकाओं से मतों की गिनती के दौरान पहले चक्र से ही भाजपा ने बढ़त बना ली। लगातार बढ़त का आंकड़ा और बढ़ता गया। किसी भी चक्र में अन्य कोई प्रत्याशी आगे नहीं निकल पाया। वहां मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी के पति पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी ने दूसरे चक्र के बाद हार स्वीकार ली। वह 2012 और उनकी पत्नी 2017 में अध्यक्ष बनी थीं।
विज्ञापन

इसके बाद मुकाबला भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के बीच चलता रहा। इस बीच साइकिल खूब दौड़ी, लेकिन कमल की रफ्तार का सामना नहीं कर पाई। हर चक्र में उसके पीछे-पीछे ही चलती रही। अंत में सभी छह चक्र के बाद सुधा गुप्ता ने उन्हें ... मत से हरा दिया। इसके साथ ही उन्हें विजयी घोषित कर जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। मुन्नी बेगम को ... और मीरा गांधी को ... मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भाजपा के लिए कसक बनी थी यह सीट, झोंक दी थी पूरी ताकत
जिला मुख्यालय की यह सीट छह साल से भाजपा के लिए कसक बनी हुई थी। 2017 में चुनाव के समय सूबे में भाजपा की सरकार और जिले में चारों विधायक भी भाजपा के थे। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी हार गईं और निर्दलीय मीरा गांधी जीतीं। यही वजह थी कि इस बार चुनाव में भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी आकर यहां चुनावी सभा की थी।
----------
यह हैं पराजित प्रत्याशी
नाम - स्थान
मुन्नी बेगम, सपा
मीरा गांधी, निर्दलीय
सीमा देवी, कांग्रेस
राजकुमारी, आप
जय देवी, निर्दलीय
नाजमा बेगम, निर्दलीय
रानी, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed