फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH news nikay election

Etah News: किसी ने विकास तो किसी ने पति का सपना पूरा करने की कही बात

Sun, 14 May 2023 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
ETAH news nikay election
एटा। जिले में चार नगर पालिकाओं में दो पर भाजपा का कब्जा हो गया। जबकि एक सपा के खाते में गई। वहीं एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस दौरान जीते नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्षों ने कहा विकास पर काम करेंगे तो अलीगंज की निर्वाचित अध्यक्ष बोली पालिका क्षेत्र को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। वह क्षेत्र को सुंदर बना पति का सपना पूरा करेंगी। सपा की मारहरा में जीत पर कहा कि जनता के भरोसे का बनाकर रखना की पहला उदेश्य है।
विज्ञापन

-----------------
भ्रष्टाचार मुक्त होगी पालिका एटा पालिका पर भ्रष्टाचार की जड़ें मतबूत हो गईं हैं। उनको उखाड़ फेंकना प्राथमिकता रहेगी। सरकारी बजट जिस कार्य के लिए आएगा। उसको उसी कार्य में लगाया जाएगा। शहर में कई समस्याएं है लोग उनके परेशान है उनको दूर करने का कार्य करेंगे। - सुधा गुप्ता, एटा -------------
विज्ञापन

सातवीं बार जनता ने दिया मौका मारहरा में समाजवादी पार्टी वर्ष 1988 से जीत हासिल करती चली आ रही है। लगातार सातवीं बार पार्टी पर जनता ने भरोसा जताया है। इस भरोसे को कायम रखना है। पालिका क्षेत्र में जो कार्य बाकी हैं उनको पूरा कराया जाएगा।- शशिप्रभा, मारहरा -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज को सुंदर बनना प्राथमिकता
पालिका क्षेत्र को सुंदर बनाने का सपना उनके पति ने देखा था। वह चाहते थे कि अलीगंज में खुशहाली हो। साफ- सुथरा रहे, यहां से जो राहगीर गुजरें तो अलीगंज को देखकर वह अन्य स्थानों पर सुंदरता को लेकर चर्चा करें। - सुनीता गुप्ता, अलीगंज

----------------
नगर में विकास करना प्राथमिता नगर में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। हमारा प्रमुख उदेश्य नगर में विकास कराना है। कहाकि लोगों की प्रमुख समस्याओं को निस्तारण करने का कार्य करेंगे। जनता ने कुर्सी पर बैठाया है। अब जनता के कार्यों को करना हमारी जिम्मेदारी है। - गौरी वर्मा, जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed