फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news negligence cleaner

Etah News: अनुशासनहीनता के आरोपों में लेखाकार पटल पर तैनात सफाई कर्मचारी पर गाज

Thu, 22 Jan 2026 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
etah news negligence cleaner
एटा। पंचायती राज विभाग कार्यालय पर लेखाकार पटल पर तैनात सफाई कर्मचारी हेमसिंह पर लगातार मनमानी व अनुशासनहीनता के आरोप लग रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष व मंत्री सहित कई कर्मचारियों ने हेमसिंह के कार्यों में मनमानी व दखलअंदाजी किए जाने की शिकायतें पंचायत विभाग तक पहुंचाई थीं। जांच सही पाए जाने पर डीपीआरओ ने कार्यालय लेखाकार पटल से हटा दिया है।डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि हेमसिंह की कार्यशैली पर लंबे समय से आपत्तियां दर्ज की जा रही थीं। आरोप है कि वे कार्यालय में न केवल मनमाने ढंग से कार्य कर रहे थे बल्कि अन्य कर्मचारियों के कार्य में भी अनावश्यक हस्तक्षेप कर कार्य संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार न आने पर विभाग ने यह कार्रवाई की। इधर हेमसिंह का कार्यालय समर्पण समाप्त करते हुए उन्हें विकासखंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत गोकुलपुर के राजस्व ग्राम प्रतापपुर में अग्रिम आदेशों तक तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

--------
पूर्व में भी हेमसिंह पर लगे थे आरोप
पंचायती राज विभाग के अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सवा में तैनात सफाई कर्मी प्रकाश की 27 जून 2025 को मृत्यु हो गई थी। लेकिन हेम सिंह ने अगले छह महीनों तक उसके खाते में वेतन भेजना जारी रखा। इसी दौरान मृतक आश्रित कोटे से उसके पुत्र गोविंद को 15 अक्तूबर 2025 को नियुक्ति भी दे दी गई और उसने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बावजूद न केवल मृतक प्रकाश का बल्कि कार्यरत पुत्र गोविंद का भी दो महीने तक वेतन जारी होता रहा। इस मामले में मृतक के पुत्र को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद लेखाकार पटल पर तैनात हेम सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed