फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news medical student sirav village

Etah News: सिरांव के 300 परिवारों को मेडिकल के छात्र-छात्राएं लेंगे गोद

Fri, 29 Sep 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
etah news medical student sirav village
एटा। वीरांगना अवंतीबाई स्वशाषी राज्य महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अच्छी पहल ही गई है। यहां पढ़ने वाले मेडिकल के छात्र-छात्राएं कॉलेज के पड़ोस के गांव सिरांव में एक-एक परिवार गोद लेंगे। जहां पढ़ाई पूरी होने तक छात्र-छात्राएं गोद लिए गए परिवार की देखभाल करेंगे। उन्हें चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस तरह के 300 परिवार चिह्नित किए गए हैं। शनिवार को गांव के परिवारों को गोद लेने का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में इन दिनों तीन बैच के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। कुल 300 छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में मारहरा रोड पर बनी कॉलेज की एकेडमिक विंग के आस-पास के गांवों में पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पड़ोस के गांव सिरांव में 300 परिवारों के होने की जानकारी मिली। इस पर प्रधान से संपर्क स्थापित कर गांव की स्थिति को देखा और लोगों से बात की। जहां स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधी बात सुन गांव के लोग खुश हो गए।
विज्ञापन

इसी के तहत सिरांव गांव के परिवारों को गोद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी को एक परिवार दिया जाएगा। जहां सप्ताह में एक बार गांव में विद्यार्थी जाएगा। इस दौरान परिवार में संपर्क बढ़ाएगा। वहीं स्वास्थ्य संबंधी आ रही समस्याओं का समाधान कराएगा। प्राचार्य ने बताया फिलहाल में एकेडमिक विंग से दो किलोमीटर के क्षेत्र के दायरे में आ रहे परिवारों को गोद लेने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मोबाइल से भी किया जाएगा संपर्क
प्राचार्य ने बताया कि छात्र या छात्रा जिस परिवार को गोद लेंगे उसको मोबाइल नंबर दिया जाएगा। वहीं परिवार के मुखिया का नंबर छात्र या छात्रा के पास रहेगा। जिस पर कॉल पर उनका हालचाल जान सकेंगे। उन्होंने बताया अगर कोई व्यक्ति परिवार में बीमार हो जाता है। तो उसका पूरा इलाज कराने की जिम्मेदारी संबंधित छात्र या छात्रा की रहेगी। जरूरत पर उसे मेडिकल कॉलेज भी ले जाया जाएगा। अगर वहां भी कोई समस्या है तो हायर सेंटर रेफर होने पर भी छात्र-छात्रा परिवार की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed