{"_id":"6a160ac5209ea5b77106ff79","slug":"etah-news-lady-died-murder-blaim-etah-news-c-163-1-eta1004-151171-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक सुमन का फाइल फोटो
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के दुल्हा गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मायके पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता चंद्रशेखर निवासी मुजफ्फरा थाना दादों जिला अलीगढ़ ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन (22) की शादी पिछले साल 2 फरवरी को निधौली कलां थाने के गांव दूल्हा निवासी वेद प्रकाश के साथ की थी।
शादी के बाद से ही बेटी से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके साथ ही उसे प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की रात करीब 1 बजे ससुरालवालों ने सूचना दी कि सुमन ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंचे। वहां मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतिका के पिता चंद्रशेखर ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही प्लॉट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। निधौली कलां थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।