{"_id":"6517102adc0d4058d302e790","slug":"etah-news-hot-spot-palika-team-etah-news-c-163-1-sagr1016-6076-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंचेंगी पालिका की टीमें, करेंगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंचेंगी पालिका की टीमें, करेंगी सफाई
विज्ञापन
एटा। शहर में स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियां फैलने वाले 15 इलाके चिह्नित कर लिए। इन्हें हाॅटस्पॉट बना दिया। अन्य इलाकों से ज्यादा इन पर ध्यान देना था। लेकिन नगर पालिका की कार्यशैली अपनी तरह की है। ज्यादा तो क्या सामान्य ढंग से भी सफाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला ने इस लापरवाही की खबर प्रकाशित की। इस पर डीएम ने पालिका प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में खुद ईओ पहुंचकर काम कराएं।
इन दिनों बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। अधिकांश बीमारियां गंदगी की वजह से होती हैं। डेंगू और मलेरिया के पनपने की वजह ही जलभराव है। शहर के 15 ऐसे इलाके स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए, जहां मलेरिया और डेंगू के केस लगातार मिल रहे थे। इस पर नियंत्रण के लिए इन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। इसके तहत इन इलाकों में विशेष साफ-सफाई होनी थी। साथ ही एंटी लार्वा और मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव तथा फॉगिंग कराई जानी थी। लेकिन फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव तो दूर, रोजाना की सफाई तक नहीं हो रही है। कई जगह जलभराव और गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। इस खबर को अमर उजाला ने 25 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने ईओ संजय कुमार गौतम को आदेश जारी किया है वह स्वयं और टीम के माध्यम से इन मोहल्लों में भ्रमण करें। विशेष सफाई, मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराएं।
भूतेश्वर रोड पर होगी सफाई
शहर के भूतेश्वर रोड पर मदरसे के सामने गंदगी का ढेर लगा रहता है। इसके चलते स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। लोगों की समस्या की यह खबर अमर उजाला ने 26 सितंबर के अंक में प्रकाशित की थी। इस पर डीएम ने पालिका ईओ को आदेशित किया है कि नियमित रूप से सफाई कर्मियों को भेजकर घर-घर कूड़ा कलेक्शन कराया जाए। साथ ही डलावघरों से समय से कूड़ा उठवाया जाए। गंदगी की समस्याओं और शिकायतों को लेकर डीएम ने ईओ को चेतावनी भी दी है।