फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS HANDICAP DEMANDED

Etah News: पेंशन बढ़ाने व 200 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग

Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS HANDICAP DEMANDED
मांगो के संबंध में धरना प्रदर्शन करते दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
एटा। आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर दिव्यांगजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर दोपहर 12 बजे एकत्रित हुए दिव्यांगजन शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बाद दोपहर एक बजे नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक सचिव जीकेआरएस राजपूत ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांगजन अब भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पात्र सभी दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड बिना किसी बाधा के बनाए जाएं जिससे उन्हें पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। ज्ञापन में दिव्यांग पेंशन को वर्तमान एक हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समिति ने प्रत्येक दिव्यांग परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट तक निशुल्क विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद व नगर निगमों में दिव्यांगजनों के लिए मनोनीत सदस्य का प्रावधान लागू किया जाए जिससे निकायों में उनकी सहभागिता हो सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान कराया जा सके। प्रतिभा दीक्षित, राम श्री, ईशू देवी, प्रवीण देवी, हरिप्रसाद, विजय कुमार, सर्वेश कुमार, ओमपाल, वीरपाल, मनोज कुमार, छविनाथ सिंह, त्रिभुवन सिंह समेत अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed