फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news fewer death

Etah News: बुखार से किसान की मौत, 114 लोग इलाज को पहुंचे

Mon, 25 Sep 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
etah news fewer death
एटा। बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार की रात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला ख्याली निवासी एक किसान की मौत हो गई। वहीं सोमवार को एमसीएच विंग में बने बच्चा वार्ड में तीन बच्चे बुखार के चलते भर्ती किए गए। जबकि ओपीडी व इमरजेंसी में 114 बुखार के पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गांव नगला ख्याली निवासी संजय चौहान ने बताया कि उसके 55 वर्षीय चाचा नरेंद्र सिंह को तीन दिन पहले बुखार आया था। इस पर गांव में ही एक चिकित्सक को दिखाया। बाद में गिरौरा में संचालित एक अस्पताल में लेकर गए। वहां खून की जांच की गई। इसमें प्लेटलेट्स 50 हजार के करीब आए। चिकित्सक ने बाद में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भेज दिया। यहां जांच हुई तो प्लेटलेट्स 70 हजार पाए गए। चिकित्सक द्वारा ड्रिप लगाकर इलाज शुरू कर दिया गया। बताया कि रविवार की शाम को चिकित्सक ने घर भेज दिया। रात में उनकी फिर हालत बिगड़ गई। इस पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां मृत बता दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में 76, बाल रोग विभाग में 26 व इमरजेंसी में 24 घंटे में 12 बुखार के पीड़ित पहुंचे। इस दौरान बाल रोग चिकित्सक पारस ने तीन बच्चों को वार्ड में भर्ती किया गया। इनकी हालत बुखार की वजह से गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटलेट्स गिरने पर एक बच्चे को किया रेफर
बच्चा वार्ड में दो दिन से बुखार के चलते शहर निवास एक बच्चा भर्ती था। उसके प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे। सोमवार को प्लेटलेट्स तीस हजार पर पहुंच गए। इस पर बच्चे को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। लेकिन परिजन उसे शहर के निजी नर्सिंग होम में लेकर चले गए।


वर्जन
जिले में बुखार से एक भी मौत नहीं हुई है। जो मौतें हुईं हैं, वह लोग अन्य रोग से ग्रसित थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरी जांच पड़ताल की गई। नगला ख्याली में भी मंगलवार को जांच कराई जाएगी।
डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed