फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news crime lover killed

Etah News: पति के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
etah news crime lover killed
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी रजत की हत्या प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की थी। इसके बाद शव को हजारा नहर में फेंक दिया। युवक की हत्या करने वाले दंपती को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि रजत की हत्यारोपी प्रेमिका प्रेमलता और उसके पति पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि रजत मोबाइल की दुकान गांव में ही चलाता था। एक वर्ष पहले गांव की ही प्रेमलता से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना होने लगा। जब पति पुष्पेंद्र को दोनों के संबंधों के बारे में पता चला तो प्रेमलता को काफी डांटा था। बाद में रजत को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी को राजी कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि 11 सितंबर को प्रेमलता ने रजत को अपने घर बुलाया। जहां पहले से पुष्पेंद्र मौजूद था। दोनों ने मिलकर गला दबाकर रजत की हत्या करने के बाद शव को हजारा नहर में फेंकना कबूल किया है। इधर 16 सितंबर को युवक की मां शकुंतला देवी ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तभी से तलाश की जा रही थी। बता दें कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर युवक की मां व अन्य ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया था। तब पुलिस ने 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तो दोनों को पकड़ा और हत्या का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


6 माह पहले दोनों 19 दिन रहे थे लापता
एएसपी ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। करीब 6 माह पहले अपने प्रेमी रजत को लेकर 19 दिन तक लापता रही थी। परिजन से जब यह बात पता चली तो इस बार भी ऐसी ही संभावना हो रही थी। लेकिन इस बार उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed