फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news blackmarketing uria

Etah News: यूरिया-डीएपी कालाबाजारी, पुस्तक विक्रेताओं के शोषण के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
etah news blackmarketing uria
जलेसर। यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसानों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने अनेक आरोप लगाते हुए एसडीएम पीयूष रावत को सौंपे ज्ञापन में समय सीमा में समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में अनेक किसानों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, इसमें यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है यूरिया निर्धारित 266 रुपये की बजाए अधिक दाम में बेची जा रही है। साथ ही स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से पुस्तक विक्रेता मनमानी दाम में कोर्स बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के आदेश के बाद भी बिजली के स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए हैं, जिनको तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। समय सीमा में समस्याओं का समाधान न होने पर निधौलीकलां चौराहे से जुलूस निकालकर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सोवरन सिंह कुशवाहा, रामेंद्र सिंह पचौरिया, यशपाल सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed