फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news arind river waterlavel

Etah News: अरिंद नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन सतर्क

Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
etah news arind river waterlavel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर विकास खंड निधौलीकलां के संवेदनशील गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर मंगलवार को अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया।
संवाद टीम ने अरिंद नदी से जूझ रहे गांवों में पहुंचकर वहां का हाल लगातार अमर उजाला अंक में प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने गांवों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जिसमें उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी निधौलीकलां व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम गोकुलपुर, दस्तापुर और लहरा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अरिंद नदी के जलस्तर, नालों की स्थिति और संभावित जलभराव वाले स्थानों का बारीकी से परीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों और जल निकासी मार्गों की तत्काल सफाई कराई जाए और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। कहा कि समय रहते जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रहने से वर्षा व नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांवों में जलभराव की समस्या से काफी हद तक बचाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थलों पर चौबीसों घंटे निगरानी बनाए रखने, राहत व बचाव से जुड़े संसाधनों को तैयार रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed