फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Murder Case Solved: Accused Arrested After Key Evidence Found on Crime Spot

छात्रा से हैवानियत, फिर हत्या: दरिंदों ने लाश के साथ किया ये काम...मिले ऐसे सबूत, बयां कर रहे बर्बरता की कहानी

Sat, 22 Nov 2025 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 01:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जिस छात्रा का अर्धनग्न लाश मिली, उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से छात्रा के हाथ से टूटी खड़ी भी मिली है। उसके गले पर निशान हैं, जो बर्बरता की कहानी को बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Etah Murder Case Solved: Accused Arrested After Key Evidence Found on Crime Spot
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा में बीए की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस टीम की पड़ताल में आरोपी शिकंजे में लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका की घड़ी घटनास्थल से बरामद की गई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवर को पुलिस लाइन में बताया कि 18 नवंबर की देर शाम सकीट थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय छात्रा घर से गोबर डालने निकली। न लौटने पर परिजन व अन्य लोगों ढूंढ़ा तो गांव के बाहर काक नदी में अर्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सकीट थाना पुलिस सहित 5 टीमों को हत्यारे की तलाश में लगाया। सकीट पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

इसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया। बताया कि जब छात्रा गोबर डालने आई तो उसने लकड़ी का गट्ठर उठवाने के बहाने अपने पास बुला लिया और सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करते हुए शोर मचाने पर गले में पड़े दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या कर दी। आरोपी के साथ हुए संघर्ष के दौरान छात्रा के हाथ में बंधी घड़ी टूटकर वहीं गिर गई थी। उसे आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर झाड़ियों के बीच से बरामद किया गया है। आरोपियों ने छात्रा की लाश को ठिकाने लगाया।  एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर सर्विलांस टीम ने उस समय की मोबाइल लोकेशन जांची। मृतका सहित तीन मोबाइल सक्रिय पाए गए। इसके आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी के साथ एएसपी, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह भी मौजूद रहीं।


 

टीम को 20 हजार के पुरस्कार की घोषणा
एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने युवती के पिता को फोन कर पता कर लिया था कि वह आसपास नहीं हैं। उन्होंने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 20000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed