फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: How did the online data filled for the examination center get tampered with?

एटा: आखिर कैसे हुई परीक्षा केंद्र के लिए भरी गए ऑनलाइन डाटा से छेड़छाड़

Wed, 21 Dec 2022 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Etah: How did the online data filled for the examination center get tampered with?
आखिर कैसे हुई परीक्षा केंद्र के लिए भरे गए ऑनलाइन डाटा से छेड़छाड़
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 101 केंद्र बनाने की अंतरिम सूची जारी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 101 केंद्र बनाने की माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अंतरिम सूची जारी की गई है। इस पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। कुछ केंद्र नहीं बने, जो बीते वर्षों से बनते चले आ रहे थे। कहीं विद्यालयों के ऊपर हाईटेंशन लाइन तो कहीं विद्यालयों में गेट न होने की बात दर्शाई गई है। जबकि ऑनलाइन भरे गए विवरण में ऐसा कुछ नहीं था। ऐसे में प्रधानाचार्य, प्रबंधक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऑनलाइन डाटा से छेड़छाड़ कैसे हुई?
मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के मायावती कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय भारद्वाज ने बताया कि जांच के समय लेखपाल आए थे। उन्होंने पूरी जानकारी भरी थी। विद्यालय में लोहे का गेट लगा हुआ है। मोबाइल पर मेसेज आने पर केंद्र न बनने की जानकारी हुई। तब जाकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कहीं न कहीं डाटा से कुछ छेड़छाड़ हुई है। वहीं अलीगंज क्षेत्र के अचलपुर में स्थित वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने गेट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया विद्यालय में लोहे का गेट लगा है। जबकि त्रुटि द्वारा दर्शाया गया है कि विद्यालय का गेट लोहे का नहीं है। प्रधानाचार्यों का कहना है ऐसा ही कई विद्यालयों के साथ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मई-जून में संसाधन मैपिंग से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। जिस प्रकार से अपलोड किया गया, वह नहीं आया। इसमें कहीं से कुछ त्रुटि हुई है। इसकी बोर्ड से जानकारी की जा रही है।
- मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed