फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Haryana's mastermind and woman involved in ATM cutting arrested

एटा: एटीएम काटने में शामिल रहा हरियाणा का मास्टरमाइंड व महिला गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Etah: Haryana's mastermind and woman involved in ATM cutting arrested
एटा। पुलिस की गिरफ्त में एटीएम काटने का मास्टरमाइंड। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला अरुणा नगर के पास एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर एक नवंबर की रात चोरों ने 26 लाख पांच हजार रुपये पार कर दिए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को हरियाणा का मास्टरमाइंड और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव और स्वाट टीम प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने मुख्य आरोपी शहजाद निवासी गांव मशीद जिला नूंह हरियाणा और विनीता निवासी खेड़ा खड़ौआ थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। जबकि शाकिब निवासी अंधरोला थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा अभी फरार है। जो शहजाद का साला है। शहजाद और विनीता एक वकील के पास जा रहे थे।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र स्थित कुरामई मोड़ के पास से 7.40 लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिए गए। पूर्व में मानपाल, वीरेश और देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनसे 10 लाख 92 हजार रुपये बरामद हुए थे। विनीता चोरी में शामिल रहे वीरेश की पत्नी है। एसएसपी ने बताया कि शहजाद ने पूछताछ में स्पष्ट किया है कि 2019 में पलवल (हरियाणा), 2021 में श्यौपुर (मप्र), दनकौर गौतमबुद्ध नगर (उप्र) मुरैना (मप्र) और 2022 में शाहिला (राजस्थान) में एटीएम को काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद व आदिल ने दिया था एटीएम काटने का प्रशिक्षण
एसएसपी ने बताया कि शहजाद गैस वेल्डिंग का कार्य करता था। एटीएम काटने का प्रशिक्षण गांव के खुर्शीद और आदिल से लिया। गैंग द्वारा ज्यादातर पीएनबी, एसबीआई तथा एक्सिस बैंक के एटीएम टारगेट किए जाते हैं, क्योंकि इनमें अधिक कैश भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed