फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Eight thousand Kovid vaccines found, will be installed soon

एटा: आठ हजार कोविड वैक्सीन मिलीं, जल्द लगाई जाएंगी

Sun, 09 Oct 2022 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

जिले के लोगों के लिए रविवार को आठ हजार कोविड वैक्सीन मिल गई हैं।12 से 14 आयु वर्ष के 75167 का टीकाकरण होना था।पहली और दूसरी डोज से शेष बचे बालक और किशोरों के लिए वैक्सीन रविवार को आई है।

विज्ञापन
Etah: Eight thousand Kovid vaccines found, will be installed soon

विस्तार

एटा। जिले के लोगों के लिए रविवार को आठ हजार कोविड वैक्सीन मिल गई हैं। बता दें कि 30 सितंबर को सभी तरह की वैक्सीन लगना बंद हो गई थीं। अंतिम दिन तमाम लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिले में 1127253 लोगों को बूस्टर डोज लगनी थी, इनमें से 377926 लोगों को 30 सितंबर तक लग गई थी। जबकि करीब 7.40 लाख लोग शेष रह गए। 12 से 14 आयु वर्ष के 75167 का टीकाकरण होना था। इनमें से पहली डोज सभी ने लगवा ली। दूसरी डोज 67258 ने ही लगवाई थी। इनमें करीब 10 हजार के करीब दूसरी डोज से शेष बचे हैं। 15 से 17 आयु वर्ग के किशोर 124454 चिह्नित किए गए थे। इनमें से 122313 ने पहली डोज लगवाई है, जबकि 115918 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

पहली और दूसरी डोज से शेष बचे बालक और किशोरों के लिए वैक्सीन रविवार को आई है। कुछ बूस्टर डोज भी मंगाई गई हैं। कुल आठ हजार वैक्सीन आई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि दोनों ही तरह की आठ हजार वैक्सीन रविवार को आ गई हैं। जल्द ही लगवाना शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed